बागपत। अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों में 182 शिक्षकों ने तैनाती के लिए आवेदन किया । 15 मार्च को डायट बड़ौत में लिखित परीक्षा हुई । इसमें 142 शिक्षकों ने परीक्षा दी। 40 शिक्षक अनुपस्थित रहे। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि परीक्षा से वंचित रहने वाले शिक्षकों को 22 मार्च को परीक्षा निर्धारित की गई। डायट बड़ौत में 11 बजे परीक्षा शुरू होगी। सभी शिक्षकों से समय पर पहुंचकर परीक्षा में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।