फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान महोत्सव की भाषण प्रतियोगिता में राहुल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान महोत्सव की भाषण प्रतियोगिता में राहुल प्रथम
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव की भाषण प्रतियोगिता में नगर के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नगरवासियों ने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव चला। इस महोत्सव के दौरान भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इसमें भाग लेकर बड़ौत के राहुल भारद्वाज पुत्र विनोद भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण के दौरान राहुल भारद्वाज ने कहा था कि व्यक्ति को जीवन मेें आगे बढ़ने के लिए हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। सकारात्मक सोच के कारण है वैज्ञानिक एडिसन एक हजार बार विफल होने के बाद बल्ब बनाने में सफल रहे। मेधावी छात्र राहुल को तहसीलदार राज बहादुर सिंह और डा. प्रीति शर्मा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। नगरवासियों ने राहुल की उपलब्धि पर हर्ष जताया और उसको सम्मानित करने का निर्णय लिया। इसमें राज कुमार आर्य, प्रियंका, सोनिया, मोनिका, पूनम, आरती, ज्योति, देशपाल, जयपाल, हरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें