बड़ौत (बागपत)। आवास विकास कॉलोनी में रविवार को स्टैन किड्स प्री स्कूल का उद्घाटन हुआ। इसमें स्कूली बच्चों ने यज्ञ में आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री ओमवीर सिंह तोमर और विशिष्ट अतिथि एसपी पथौलिया ने शिरकत की। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. विनीत कोहली ने अभिभावकों को स्कूल की नीतियों से अवगत कराया और अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें स्कूल की समन्यवक प्रीति सरोहा, पूजा मेहरा, सुरेश रानी, सुनील, मनीषा, बबीता का योगदान रहा।