फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रीराम तेज पांडे पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी प्रकाशो ने कहा कि सीखने के लिए कोई उम्र नहीं होती और किसी भी उम्र में कोई भी विद्या व कला प्राप्त की जा सकती है। पूर्व विधायक दिल्ली प्रद्यूमन राजपूत ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि लड़कियों के प्रति सभी को अपनी सोच बदलनी होगी। आने वाले समय में लड़कियों की संख्या बहुत कम हो जाएगी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, राकेश आर्य, अध्यक्ष मनोज कुमार आर्य, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, रामदास, प्रियंका आर्य ने अतिथियों को सम्मानित किया। शिक्षाप्रद नाटकों ने मनमोह लिया। इसमें दीपिका, सुशीला, प्रविंद्र आर्य, आसिफ, अमरदीप, आंकाक्षा, सविता शर्मा, प्रगति जैन, नगरिकस, नीशू, राखी, सीमा शर्मा, पूजा शमा्र, ज्योति, अनुराधा मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें