फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बच्चों ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

किडजी प्ले स्कूल में मंगलवार को बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई, इसमें बच्चों ने सुंदर ड्रेस पहन व महापुरुषों का वेश धारण कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक योगेश गुप्ता और निदेशक ममता गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। बच्चों ने भगवान कृष्ण, पुलिस, राधा, फूलवाली, परी, शिवजी, लक्ष्मी, लक्ष्मीबाई, हीरो, गांधी जी, महक ने सरस्वती का रूप धरकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी ए में खुशी शर्मा प्रथम, साक्षी द्वितीय और मोक्ष तृतीय स्थान प्राप्त किया। नर्सरी बी में शहाद प्रथम, गुलफ्शां द्वितीय और साइन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा केजी ए में शिवम गुप्ता प्रथम, आर्या कुश और वंश जैन संयुक्त रूप से द्वितीय, रितिका वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा केजी बी में अलिशा प्रथम, तेजश द्वितीय, तरुण और अरशद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें