फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार प्रदूषित हो रहा पर्यावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें सैकड़ों पौधे रोपित किए।
विज्ञापन

हरित प्राण ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और डॉ. दीपक जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उन्होंने कहा मनुष्य अपने निजी स्वार्थ के चलते पेड़ों का अंधाधुंध अवैध कटान कर रहा है, इससे लगातार पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया तो आने वाले समय मेें स्थिति ओर भी विकट हो जाएगी। इस अवसर पर कॉलेज परिसर सहित नगर के मुख्य मार्गों पर सैकड़ों पौधे रोपित किए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया । इसमें डॉ. तरुण जैन, डॉ. दीपक जैन, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. मयंक जैन, डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. किरण गर्ग, डॉ. विजयपाल, डॉ. सुनीता, डॉ. भारती, डॉ. ममता, अशोक जैन, सचिन जैन, रुपेन जैन, सुधीर जैन, ऋषभ जैन, विनोद कश्यप, डॉ. गोविंद बाबू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें