फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। निर्मल हिंडन स्वच्छता अभियान के तहत रहतना गांव में स्वास्थ्य शिविर लगा। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर दवा दी।
विज्ञापन

निर्मल हिंडन स्वच्छता अभियान के तहत कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार दिल्ली, मेरठ, नोएडा से आई 24 चिकित्सकों की टीम रहतना गांव पहुंची। टीम ने ग्राम प्रधान भारतवीर के आवास पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 240 मरीजों की जांच कर दवा दी। इसके अलावा टीम ने घर-घर घूमकर नदी के पानी से फैलने वाली बीमारी की जानकारी जुटाई और ग्रामीणों को इसके लिए जागरूक किया। चिकित्सकों की टीम प्रभारी डॉ. सोनिया वोहरा ने बताया कि किसी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर देरी न की जाए। नजदीकी चिकित्सक से सलाह लेकर बीमारी से बचने का कार्य करें। टीम ने आंखों की जांच, ईसीजी, प्रेग्नेंसी, डायबिटीज, मलेरिया, हीमोग्लोबिन आदि की भी जांच की। इसमें डॉ. विमल कुमार, गार्गी, साबिल, सौरव, सुमित, आशीष, भारतवीर, रविंद्र हट्टी, महक सिंह, ओमवीर, रामवीर, कृष्णपाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें