फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन नगर और क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों में शांति पूर्ण परीक्षा हुई । एसडीएम ने शिक्षा विभाग की टीम के साथ कई परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। दूसरी तरफ जनता वैदिक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में कला वर्ग की हिंदी विषय की परीक्षा में 155 छात्र अनुपस्थित रहे। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेद्वी ने शिक्षा विभाग की टीम के साथ दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, जेवी इंटर कॉलेज व वीर स्मारक इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। जनता वैदिक इंटर कॉलेज की डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि हाईस्कूल कृषि विषय के पेपर में 134 में से 130 छात्र उपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में कला वर्ग का हिंदी विषय का पेपर था, इसमें 3374 में से 3209 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 155 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें