बड़ौत (बागपत)।
बड़ौली गांव में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया । इसमें खेलो इंडिया में बेस्ट रेडर का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ ग्राम प्रधान बिल्लू ने किया। उन्होंने बताया खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा घोषित की गई खेलो इंडिया 31 जनवरी से चार फरवरी तक दिल्ली में स्थित डॉ. कर्ण सिंह शूटिंग रेंज परिसर में आयोजित की। इसमें गांव के खिलाड़ी रोहित तोमर ने अंडर-17 वर्ग के कबड्डी मुकाबले में बेस्ट रेडर का खिताब जीता। गांव पहुंचने पर खिलाड़ी का स्वागत किया । इसमें कबड्डी कोच सुनील वशिष्ठ, विजयवीर, व्यायाम शिक्षक सोमित विश्नोई, बिल्लू प्रधान, अनुज, राहुल, बिजेंद्र, मिंटू, रिंकू, विनोद आदि रहे।