फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनावा में शमशान की चार दीवारी की नींव रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने श्मशान की भूमि पर चारदीवारी और शेड की नींव रखी। बरनावा गांव की प्रधान के पति जरीफ कुरैशी ने बताया कि गांव में हिंदू समाज के लोगों के मुर्दो का अंतिम संस्कार करने के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं था, इस कारण वे अपने मुर्दो का अंतिम संस्कार अपने खेत में या फिर नदी किनारे करते थे। समस्या को देखते को उन्होंने बुधवार को हिंडन नदी के पास स्थित खसरा नंबर 3455 में श्मशान की चारदीवारी और शेड की नींव रखी। इस मौके पर प्रधान के पति जरीफ कुरैशी, काजी फारुख हसन, जमील चौधरी, बाबू खा, एहसान कुरैशी उर्फ भूरा, शहजाद, सिराज चौधरी, राम नरेश, इश्तियाक अहमद, नरेश त्यागी, उल्ला पठान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें