बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत की पूर्व एसडीएम दिपाली कौशिक को विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने पर राज्यपाल ने उन्हें सम्मानित किया है। बड़ौत की तत्कालीन एसडीएम दिपाली कौशिक के समय विधानसभा चुनाव हुए थे और उन्होंने अपने क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराया। जिस पर निर्वाचन आयोग ने उन्हें सम्मानित किए जाने की संस्तुति की । इस पर 25 जनवरी को उन्हें लखनऊ में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। वर्तमान में दिपाली कौशिक कानपुर देहात में तैनात हैं।