शिविर में 1021 मरीजों की जांच
बागपत। शहर के पुराना कस्बा मोहल्ले मे मिल्लत चैरिटेबिल ट्रस्ट और सुभारती अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में हेल्थ कैंप लगा। पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद ने कैंप का उद्घाटन किया। इसमें मुख्य अतिथि नगर चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट रहे और शिविर की अध्यक्षता पूर्व पर्यटन मंत्री नवाब कोकब हमीद ने की। डॉक्टरों ने ब्लड शुगर, दांत, आंख, बुखार से पीड़ितों की जांच की। नि:शुल्क दी। ट्रस्ट के संयुक्त सचिव अनम खान शेरवानी ने बताया कि जांच शिविर में 1021 मरीजों की जांच की । महासचिव एलयू खान शेरवानी ने बताया कि कैंप का उद्देश्य गरीब लोगों की सेवा करना है। इसमें अनिल, अतर सिंह, प्रियंका चौहान, शैलेंद्र जाटव, अर्चित, डॉ. एकता, डॉ. देव यश, डॉ. आशीष, रुखसार, डॉ. अतिक, प्रदीप, सूरजपाल आदि रहे।