फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत की बेटियों ने यूपी को दिलाया कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पूना में आयोजित 63वें नेशनल स्कूल गेम्स शूटिंग चैंपियनशिप में जिले की खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। यूपी की ओर से भाग लेकर कांस्य पदक दिलाया। पूना में 63वें नेशनल स्कूल गेम्स शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया । यूपी की ओर से जौहड़ी और रठौड़ा रेंज की निशानेबाज अंशिका कौशिक, विधि और युविका तोमर ने भाग लिया। एयर पिस्टल की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में अंशिका कौशिक ने चौथा स्थान हासिल किया। अंशिका का चयन खेलो इंडिया स्कीम के तहत ट्रायल देने वाले शूटरों में भी हो गया है। इसके अलावा यूपी की तीनों खिलाड़ियों ने टीम वर्ग में प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। तीनों खिलाड़ियों के पदक हासिल करने पर जौहड़ी और रठौड़ा गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें