फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का किया आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव मेें सोमवार को गणमान्य लोगों की बैठक हुई। इसमें सामाजिक बुराइयों को उखाड़ फेंकने पर बल दिया।
चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान मेें आयोजित बैठक में मंच के अध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह गठीना ने कहा आज समाज दिशाहीन हो रहा है। युवा पीढ़ी नशे की लत से ग्रस्त होकर आपराधिक घटनाओं में फंस रही है। कहा कि महर्षि दयानंद के सिद्वांत और मूल्यों को अपनाएं जाने की जरूरत है। मंच संयोजक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि आज किसान फसलों का वाजिब दाम न मिलने पर आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। मजदूरों को श्रम नहीं मिल रहा है। पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा कि बुजुर्गों को समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के आगे आकर युवाओं को दिशा देनी चाहिए। कहा कि चौधरी चरण सिंह की सामाजिक, आर्थिक व कृषि नीतियां आज भी कारगर है। ओमपाल सिंह ने वेदमंत्रों के साथ यज्ञ कराया। अध्यक्षता ईश्वर सिंह ने की। संचालन मकसूद ने किया। सभा में नीरज पंडित, सुबोध राणा, डा साहब सिंह, नौशाद अली, धर्मपाल, बलजोर, धर्मवीर सिंह, चौधरी ओमवीर सिंह, बाबूराम, दरियाव सिंह, करतार, राशिद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें