बागपत। काठा पहुंचे रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने आईजी राम कुमार से पूछा, बेबस लोगों पर आखिर पुलिस ने लाठियां क्यों चलाई। ऐसी क्या मजबूरी थी कि पुलिस को पीड़ित परिवारों पर लाठियां चलानी पड़ी। आईजी ने स्पष्टीकरण दिया पुलिस भी घायल हुई है। इस पर चौधरी ने कहा जिस गांव के 19 लोग मर गए हो, यदि वह गम और गुस्से में जाम लगाते हैं तो पुलिस को लाठी चलाने का हक नहीं है। उधर, गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने भी आईजी से मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा यदि पुलिस की गलती है तो कार्रवाई की जाएगी।