बिनौली (बागपत)। आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा मेें चल रहे योग शिविर में सोमवार को छात्र-छात्राओं को योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे योग शिविर में योग प्रशिक्षक विनेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, भृमारी, शीर्षासन, कपालभांति सहित कई आसान एवं प्राणायाम सिखाए। साथ ही उन्हें इनका लाभ भी बताया। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने कहा कि योग करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है। योग शिविर को सफल बनाने में प्रवक्ता बीएल मौर्य, नरेशपाल, रामेश्वर दयाल, चमनलाल, विनोद, रण सिंह, भागमल सिंह, अरविंद, अजय, सोनू का योगदान रहा।