फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत विधायक ने सदन में उठाया दिव्यांग पेंशन का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत विधायक कृष्णपाल मलिक ने विधानसभा में दिव्यांग जन सशक्तिकरण और समाज कल्याण से जुड़े समस्याओं के प्रश्न उठाए।
विधायक केपी मलिक ने दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर से प्रश्न किया बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में कितने लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन दी जा रही है। उन्होंने पूछा जनपद में कितने आवेदकों के दिव्यांग पेंशन आवेदन पत्र लंबित हैं। क्या सरकार लंबित आवेदनों का निस्तारण कराकर कब तक आवेदकों की पेंशन स्वीकृत करेंगे। इस पर मंत्री ने उत्तर दिया 1857 लाभार्थियों को बड़ौत विधानसभा में दिव्यांग पेंशन दी जा रही है और जनपद बागपत के दिव्यांग पेंशन के लिये 175 आवेदन लंबित है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में नियमानुसार पात्र लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन से लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री से प्रश्न किया बड़ौत में कितने लाभार्थियों को वृद्धा पेंशन दी जा रही है और कितने आवेदकों के आवेदन पत्र लंबित है। क्या सरकार लंबित आवेदनों का निस्तारण कराकर आवेदकों की पेंशन स्वीकृत होगी। इस पर मंत्री ने उत्तर दिया कि बड़ौत विधानसभा क्ष्ेात्र मेें 3431 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। 547 आवेदकों के आवेदन पत्र लंबित हैं। योजना में पात्रता की श्रेणी में आने वाले लंबित आवेदकों की पेंशन स्वीकृत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें