फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला मिल के विस्तारीकरण पर विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रालोद नेता और छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह ने सरकार के रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
पत्रकारों से बातचीत करते विधायक सहेंद्र सिंह ने बताया क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखकर विधायक बनने के बाद से ही रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण के प्रयास शुरू कर दिए थे। इसके तहत उन्होंने विधानसभा सत्र में रमाला मिल की पेराई क्षमता को दोगुना करने का मुद्दा उठाया। बाद दोबारा लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण का भी अनुरोध किया था। गन्ना मंत्री सुरेश राणा से लखनऊ में मुलाकात कर रमाला शुगर मिल के विस्तारीकरण का आग्रह किया था। इसे लेकर रमाला मिल परिसर में गन्ना किसानों के साथ पंचायत कर 15 सदस्यीय समिति बनाई थी और समिति ने गन्ना मंत्री से मिलकर रमाला चीनी मिल की पेराई क्षमता वृद्धि की मांग की थी। उन्होंने बताया गन्ना मंत्री ने मिल के विस्तारीकरण का आश्वासन दिया था। समस्त क्षेत्रवासियों की तरफ से उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें