बागपत। जिले के कॉलेजों में छात्रवृत्ति हड़पने के मामले प्रकाश में आने के बाद डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कॉलेजों पर नकेल कसने की पहले शुरू कर दी है। जिले के सभी बैंक प्रबंधकों को नोटिस जारी किया बिना छात्र की आईडी, आधार कार्ड और स्थायी पते के बिना बैंक में खाता खोला तो कार्रवाई होगी। जिन कॉलेजों ने बैंकों में छात्रों का खाता खुलवाया है उसकी जांच कराई जाए। गड़बड़ी मिले तो इसकी जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। जिस भी संस्था ने छात्रवृत्ति के नाम पर ठगी की, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।