फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अचानक दर्ज हुए 1100 मकान, अनपढ़ों के हो गए हस्ताक्षर

विज्ञापन
बागपत नगर पालिका में रजिस्ट्रर में जांच करते एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नगरपालिका में अचानक नए 1100 मकान दर्ज हो गए हैं। उन मकानों को जिस रजिस्टर में दर्ज किया है, उसमें व फार्म में एक ही पैन का इस्तेमाल किया। किसी का फोटो और पहचान पत्र तक नहीं लगाया गया तो निरक्षरों तक के फार्मों में हस्ताक्षर कर दिए गए। यह सब कुछ बृहस्पतिवार को एडीएम प्रतिपाल चौहान व अन्य अधिकारियों के नगर पालिका में जांच करने पर सामने आया है।
विज्ञापन

पुराने कस्बे की नई बस्ती केतीपुरा में पिछले दो साल से लगातार यमुना की तरफ प्लाट काटकर बेचे जा रहे थे। जहां बाहर से आकर लोग मकान बना रहे थे। जिसका पता चला कि वह प्लाट कुछ भूमाफिया ने कब्रिस्तान व दलित पट्टे की जमीन में काटे जा रहे हैं। जिसकी शिकायत सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने डीएम के पास करते हुए जांच कराने की मांग उठाई।
यह भी आरोप लगाया कि भूमाफिया के साथ नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मिले हुए हैं, जो दस-दस रुपये के स्टांप के आधार पर उन प्लाट को अपने यहां रिकार्ड में दर्ज कर रहे हैं। इस मामले में जहां दो दिन पहले एडीएम प्रतिपाल चौहान, तहसीलदार प्रसून कश्यप, नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा के नगर पालिका में जांच करने जाने पर रजिस्टर नहीं मिल रहे थे। वहीं यह सभी अधिकारी बृहस्पतिवार को नगर पालिका में दोबारा जांच करने पहुंचे तो प्लाट दर्ज करने के लिए भरे गए फार्म, रजिस्टर सब कुछ मिल गए।
विज्ञापन

सभी कागजात एडीएम के सामने रखते हुए बताया कि सर्वे के आधार पर करीब 1100 मकानों को दर्ज किया है। मगर किसी की रजिस्ट्री नहीं दिखाई गई। एडीएम ने मकान के रिकार्ड में दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया के नोटिस आदि मांगे। वह भी नगर पालिका कर्मी नहीं दिखा सके।
एडीएम ने बताया कि जिस रजिस्टर व फार्म को दिखाया गया है, उनमें एक ही तरह के पेन का इस्तेमाल किया गया है। फार्म में न किसी के फोटो लगे है तो पहचान पत्र तक नहीं है। आवेदन करने वाले के हस्ताक्षर व रजिस्टर में दर्ज किए गए रिकार्ड में इस्तेमाल किया पेन भी एक जैसा है। फार्म की जब जांच कराई गई तो पता चला कि जिनके मकान दर्ज किए हैं, उनमें अधिकतर महिलाएं अनपढ़ हैं और उनके भी फार्म भी हस्ताक्षर किए गए हैं।
--
पुराने कस्बे में जांच करने पहुंचे अधिकारी
जिन जगहों पर अवैध रूप से प्लाट काटकर मकान बनवाने की शिकायत मिली है। वहां भी एडीएम प्रतिपाल चौहान अपने साथ नायब तहसीलदार व लेखपाल को लेकर जांच करने पहुंचे। लोगों से पूछताछ की गई और वहां कराए गए विकास कार्यों को देखा गया। एडीएम ने बताया कि अभी जांच चल रही है। इसकी रिपोर्ट तैयार करके सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें