संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। नगर पंचायत टीकरी की पहली बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर 10, 96, 38,000 हजार रुपये बजट खर्च करने का प्रस्ताव पास किया गया।
नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में कस्बे में लगी खराब लाइटों की मरम्मत, नई लाइटें लगवाने और उपकरण खरीदने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था, खराब हैंडपंपों की मरम्मत, रिबोर और नए हैंडपंप लगाने, पेयजल पाइप लाइन की लीकेज मरम्मत कार्यों का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में राज्य वित्त आयोग, 15 वां वित्त आयोग से सड़क निर्माण, मार्ग प्रकाश, पेयजल और अन्य कार्यों को मंजूरी दी गई। चेयरमैन सरिता देवी, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, सभासद कविता, मीनाक्षी, सतेंद्र, बिट्टू, पारूल समेत अन्य सभासद मौजूद रहे।
रटौल के विकास के लिए पहली बार दस करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने कस्बे की पहली बोर्ड बैठक में अभी तक का सबसे ज्यादा दस करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया गया। जिससे कस्बे में नए विकास कार्य, लाइब्रेरी बनाने और साफ-सफाई पर काम किया जाएगा।
नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, रास्तों पर लाइटें लगवाने, साफ-सफाई, जल निकासी समेत अन्य कार्य कराने पर चर्चा की गई। जहां सभासदों ने कस्बे के सभी मार्गों पर पेयजल व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगवाने, खराब लाइटों की मरम्मत, साफ-सफाई के लिए जेसीबी मशीन, लाइब्रेरी बनाने समेत अन्य विकास कराने की मांग की। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन जुनैद फरीदी ने विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कहीं। बैठक में सर्वसम्मति से दस करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। ईओ विरज कुमार त्रिपाठी, हसमत चौधरी, निजारत अली, साजिद, खालिद, नौशाद अंसारी, महबूब अंसारी, मोहसीन मलिक समेत अन्य सभासद मौजूद रहे।