फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिना टिकट यात्रा करते 108 यात्री पकड़े

Wed, 18 Jan 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान के चलते मुख्य टिकट निरीक्षकों की टीम को ट्रेन में 108 यात्री बेेटिकट यात्रा करते मिले।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य टिकट निरीक्षको की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन में दिल्ली, शाहदरा से शामली तक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 108 यात्री बगैर टिकट गए। टीम ने उनसे मौके पर ही 32 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला। टीम इंचार्ज सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेन में 108 यात्री बगैर टिकट यात्रा करते गए। उनसे मौके पर 32 हजार 400 रूपये जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट यात्रा की इस प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए अब समय समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। टीम में मुख्य टिकट निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, एसके वर्मा, पीके यादव, लोकेश कुमार सहित नौ टिकट निरीक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें