खेकड़ा। कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डा. ताहिर ने बताया कि कोरोना कॉल में यहां अभी तक कुल 123 मरीज भर्ती हुए है। इनमें सोमवार तक 100 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर उनके घर भिजवाया जा चुका है। सोमवार को तीन मरीजों को मेरठ रेफर किया गया है। फिलहाल अस्पताल में 20 मरीज भर्ती है। वह भी स्वस्थ होते नजर आ रहे है। बताया कि उनकी टीम में शामिल डा. श्रवण, डा. सतीश, डा. आमिर, डा. आशीष, डा. प्रियंका, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार और संजीव सांगवान, एलटी मनोज, अभिषेक, नफीस खान, स्टाफ नर्स आरिफा तबस्सुम, संदीप संधु, प्रिया राज, पूनम तोमर, डीईओ सचिन शर्मा, एकाउंटेंट संजय ठाकुर, विपिन आदि के प्रयास से ही यह संभव हो पाया है।