बड़ौत (बागपत)। दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने उपवास रख कर मैया की पूजा अर्चना की और घरों में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और उपहार भेंट किए। शनिवार को आठवीं देवी महागौरी की श्रद्धालुओं ने पूजा की। सुबह से ही नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराने के पश्चात उपहार भेंट किए। मंदिरों में पुजारियों ने महागौरी की कथाएं सुनाई। महिलाओं ने मंदिरों में भजन कीर्तन के आयोजन किए।