खेकड़ा (बागपत)।
मां दुर्गे की स्वरूप मानी जाने वाली कन्याओं को अष्टमी के त्योहार पर श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण करा धर्म लाभ उठाया।
दुर्गा अष्टमी पर शनिवार को खेकड़ा शहर में कन्याओं को श्रद्धालुओं ने भोजन कराया और उनकी पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। शनिवार को सुबह से दोपहर तक उक्त कार्यक्रम चलता रहा। भोजन खिला कर कन्याओं को दान दक्षिणा भी दी । दुर्गा अष्टमी त्योहार के चलते पूर्व संध्या पर क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मंशा देवी मंदिर में मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया । जागरण में मनमोहक भेंटों के साथ ही पहुंचे श्रद्धालु रात्रि भर भाव विभोर हो झूमते रहे। मंदिरों में भी पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की दिन भर भारी भीड़ लगी रही।