फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फखरपुरमें साझी दीवार का विवाद कोतवाली पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम फखरपुर में साझी दीवार पर अपना अपना दावा करने के चलते दो पक्षों में हुई कहासुनी का मामला शनिवार की सुबह खेकड़ा कोतवाली में पहुंच गया। एक पक्ष के लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर दीवार साझी होना बताया। जबकि दूसरा पक्ष दीवार पर अपना दावा कर रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। साथ ही गांव के गणमान्य लोग दोनों पक्षों का समझौता कराने के प्रयास में जुटे थे। दोनों पक्षों के लोग दिन भर मामले के निपटारे को लेकर खेकड़ा कोतवाली में डटे रहे और दीवार पर अपना अपना दावा करते रहे। पुलिस अधिकारी भी मामले की जांच करने में जुटे हैं। फिलहाल दीवार को लेकर गांव में तनाव है। हर व्यक्ति दीवार के बारे में जानकारी लेना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें