फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शाम शिव परमात्मा के नाम पर हुअ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के भजन विहार स्थित राजयोग केंद्र पर ब्रह्म कुमारीज की ओर से एक शाम शिव परमात्मा के नाम भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया। उड़ीसा से ब्रह्माकुमारी भजनोपदेशक गीतकार शिवप्रकाश ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। राजयोग केंद्र की जिला प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्म कुमारी गीता दीदी ने शिव और महाशिवरात्रि पर्व पर प्रकाश डाला। कहा कि शिव निराकार परमात्मा है और शंकर आकारी देवता है। उन्होंने कहा महाशिवरात्रि का त्योहार का महत्व इस लिए भी अधिक है क्योंकि सभी मनुष्य आत्माओं के परमपिता परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण की याद में मनाया जाता है। शिव परमात्मा ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर के भी रचियता है। जबकि शंकर सूक्ष्म वतन वासी देवता है। शिव की प्रतिमा मंदिरों में शिवलिंग के रूप में हे, जबकि शंकर को तपस्वी मूर्ति दिखाते हैं। इसलिए हम सबके चाहिए हम निराकार परमपिता शिव परमात्मा का सदैव स्मरण करने से सभी का कल्याण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें