फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिनाथ विधान आयोजित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ागांव स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को शांतिनाथ विधान का आयोजन किया। इसमें सर्वप्रथम पारस प्रभु की पूजा अर्चना की। इसके बाद मंत्रित जल और पीली सरसों से मंडप की शुद्धि की गई। आचार्य निमंत्रण की क्रियाएं कराईं। इसके बाद श्रद्धालुओं ने 120 अर्घ्य चढ़ाकर पारस प्रभु की पूजा अर्चना की। विधान की सभी क्रियाएं पंडित आशीष जैन शास्त्री ने कराई। आर्यिका 105 चंद्रमति माताजी ने कहा कि पारस प्रभु भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करते हैं। जो भी भक्त सच्चे मन से उनकी पूजा अर्चना करते है। विधान की समाप्ति पर जैन समाज के लोगों ने पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसमें सुभाष जैन, रमेश जैन, प्रभात जैन, कमल जैन, सतीश जैन, संजीव जैन, मनोज जैन, विनोद जैन, राहुल जैन, रेखा जैन, सरला जैन, पूनम जैन, मधु जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें