बड़ौत (बागपत)। मुकंदपुर गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देकर ग्राम प्रधान पति द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों को रोके जाने की मांग की। गांव के लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि वे गरीब आदमी हैं और अपने प्लॉट पर चारदीवारी कर छप्पर डालकर रहते हैं लेकिन ग्राम प्रधान वहां बरातघर का निर्माण करा रहा है। इस संबंध में वे पहले भी प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और उनके प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ज्ञापन में एसडीएम से मांग की कि वे निर्माण कार्य को रुकवाएं ताकि वे बेघर न हो सके। इस अवसर पर महावीर समेत गांव के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।