बड़ौत (बागपत)। शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेंद्र कुमार को उनके कार्यालय में घेर कर खरीखोटी सुनाई तथा कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री व शिक्षा निदेशक सेवानिवृत्त शिक्षकों और प्रधानाचार्य की पेंशन पत्रावली को भेजने के कड़े निर्देश दे रहे हैं जबकि जनपद में इस वर्ष 38 शिक्षक तथा पांच प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अभी तक कोई भी पत्रावली उप शिक्षा निदेशक मेरठ के कार्यालय में नहीं भेजी गई है। शिक्षक नेताओं के तेवर एवं नोकझोंक के बाद डीआईओएस ने सोनपाल सिंह, ओमकार दत्त रामपाल, स्वर्ण लता, शहनवाज खान, सुदेश, सुरेंद्र पाल, ऋषि पाल, उर्वशी धामा, राजवीर, अरुण बाला जैन, राममेहर, सुरेश, आनंद शर्मा, मासूम अली, सतबीर मलिक, तेजवीर सिंह, कृष्णपाल, पेंशन पत्रावली उप शिक्षा निदेशक मेरठ को भेज दी। शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने चेताया यदि शेष पत्रावली या तथा जीपीएस के अंतिम भुगतान के प्रकरण एक सप्ताह के भीतर नहीं भेजे गए तो 25 फरवरी को संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा व संरक्षक इंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।