बड़ौत (बागपत)।
नेहरू बाल एकेडमी मेें बुधवार को अंग्रेजी विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। बाद में इसके विजेताओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार और डायरेक्टर जितेंद्र कुमार जैन ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का विषय ओवर मदर लैंड इंडिया रखा। इसमें कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का समय-समय पर आयोजन होता रहना चाहिए, इससे बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। प्रतियोगिता में अपनी कक्षा मेें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले मेधावियों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसमें मंजु शर्मा, सरिता शर्मा, पूनम, ऋषभ जैन का सहयोग रहा।