बिनौली (बागपत)। माल माजरा गांव में तालाब की सफाई को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना और अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने रविवार को अर्द्धनग्न होकर अनशन किया। तालाब की सफाई को लेकर माल माजरा के ग्रामीण पिछले 11 दिनों से धरना व अनशन कर रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या सुनने कोई भी अधिकारी अभी तक नहीं पहुंचा है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। धरना दे रहे ग्रामीणों ने अर्द्धनग्न होकर अनशन किया। सोपाल अजय सोलंकी, तीर्थपाल अनशन पर बैठे है। जिनमे सोपाल की हालत बिगड़ गई है। धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना था कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक अनशन जारी रहेगा। दौरान सेंसरपाल, बलजोर, रामदास, विनोद, हरवीर, कपिल, यूनुस, इब्राहिम, कल्लू, सुनील, लोकेंद्र, तिरतपाल, शौपाल, अजय आदि मौजूद रहे।