फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और विधायक निधि से बनवाई जाए सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव युवा मंच ने राज्यपाल को संबोधित 19 मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। मंच के जिलाध्यक्ष अब्दुल हमीद के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मांग की कि सांसद और विधायक निधि से टूटी सड़कों का निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज की व्यवस्था, कानून व्यवस्था में सुधार, गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, स्वच्छ जल की व्यवस्था, किसानों का तीन लाख तक का कर्ज माफ, गन्ने का भुगतान, बेरोजगार को नौकरी, जरूरतमंदों लोगों को पक्के मकान, वकीलों की सुरक्षा बढ़ाई जाए और मारपीट की घटना पर रोक लगाए, स्वीस बैंक से काला धन वापस लाया जाना चाहिए। इसमें डॉ. रविंद्र कुमार, देवेंद्र विश्वकर्मा, चौधरी करम इलाही, अनीस, अतीक, ओमपाल प्रधान, राजीव, सोनू, सलीम, दीपक, इस्तेकार, गुलजार, शकील, मोसिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें