बागपत। सेवानिवृत्त कर्मचारी को जांच में साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए बुलाया जाता है तो इसका यात्रा भत्ता विभाग के अधिकारी द्वारा दिया जाएगा। जब तक यात्रा भत्ता स्वीकृत नहीं होगा तब तक कर्मचारी को नहीं बुलाया जाएगा। विभागों में जांच में सहयोग के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बुला लिया जाता है। शासन ने नई व्यवस्था की है। वित्तीय विभाग के विशेष सचिव नील रतन कुमार ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों को न्यायालय, जांच समिति द्वारा साक्ष्य हेतु बुलाया जाता है तो यात्रा भत्ता दिया जाएगा।