खेकड़ा (बागपत)।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नगर में स्थित जैन इंटर कॉलेज में बुधवार को शिक्षक संघ ने बैठक की। इसमें माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बल्लम सिंह शर्मा और प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरठ में 22 जनवरी को पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंडलीय शिक्षक सम्मेलन होगा। इसे लेकर प्रदेश के शिक्षक और कर्मचारी लामबंद हैं। यदि जनवरी माह के अंत तक पुरानी पेंशन की बहाली नहीं की तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जिलाध्यक्ष बल्लम शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों, रिक्त पदों पर भर्ती, मूल्यांकन दर बढ़ाने, महिला शिक्षकों के लिए बाल्य देखभाल अवकाश आदि की समस्याएं भी उठाई जाएंगी। इसमें शिक्षक नेता गजे सिंह दहामा, प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन, राज कुमार सिंह, दीपक शर्मा, अवनीश कुमार, सुदेशपाल सिंह, लोकेश वर्मा, संजय जैन, भरत धामा आदि मौजूद रहे।