बड़ौत (बागपत)। वीर शाहमल रायफल क्लब पर मंगलवार को आयोजित समारोह में पानीपत मेें हुई शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण व रजत पदक झटकने वाले शूटर राहुल शर्मा को सम्मानित किया। इसमें वक्ताओं ने बताया कि हरियाणा के पानीपत में 1 से 6 जनवरी तक शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें क्लब के शूटर किरठल निवासी राहुल शर्मा पुत्र मांगेराम शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर स्पर्धा व्यक्तिगत में स्वर्ण पदक व एयर पिस्टल सीनियर स्पर्धा व्यक्तिगत मेें सिल्वर पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि राहुल भारतीय सेना में देहरादून मेें सिपाही पद पर तैनात हैं। विजेता शूटर को जयपाल, हरवीर, नेत्रपाल, पुष्पेंद्र, राजवीर, महक सिंह, राज कुमार, हरेंद्र ने सम्मानित किया।