फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोणार्क विद्यापीठ में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा में खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में हिस्सा लिया। शिक्षकों ने सभी का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक देवेंद्र धामा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया। मशाल प्रज्ज्वलन में खेल चैंपियन अर्जुन ढाका, सुजर धामा, हर्ष त्यागी, स्कूल कैप्टन और खेल कैप्टन प्रिंस कुमार ने किया। सबसे पहले चारों सदस्यों की रिले रेस का आयोजन किया । कक्षा नौ से 11 तक बालक वर्ग में कावेरी सदन प्रथम, यमुना सदन द्वितीय और सरस्वती सदन तृतीय रही। जबकि बालिका वर्ग में सरस्वती सदन प्रथम, गंगा द्वितीय और कावेरी सदन तृतीय रहा। कक्षा छह से आठवीं तक की बालक वर्ग की रिले रेस में सरस्वती सदन प्रथम, गंगा सदन द्वितीय और कावेरी सदन तृतीय रहा। बालिका वर्ग में यमुना सदन प्रथम, गंगा द्वितीय और सरस्वती सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्यन धामा, निशांत धामा, हर्ष तेवतिया, सरिता शर्मा, सजना, निशा, प्रिया, दीप्ति धामा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें