बड़ौत (बागपत)। 74 यूपी वाहिनी एनसीसी कैडेटों ने शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत बड़का रोड पर सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस अवसर पर द्वितीय चीफ अफसर डॉ. सुनील धवन के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्रों को सफाई का महत्व समझाया। उन्होंने आह्वान किया कि अपने आसपास गंदगी न फैलाएं। दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। खुले मेें शौच करने से बीमारियां फैलती है, इसलिए खुले में शौच न करें। हवलदार सुखराज ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाना है और इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए हमें सभी को अपना योगदान देना होगा। इसमें सूबेदार मेजर महेंद्र, बीएचएम सुखपाल सिंह, हवलदार रविंद्र कुमार, विपिन कुमार, अरविंद, रिजवान अहमद, राज कुमार, प्रमेंद्र, घनश्याम आदि रहे।