बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा में इंग्लिश स्पीच एक्टिविटी का आयोजन किया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गांधी सदन से यशवी और आरुषि, नेहरू सदन से कनक नैन, अक्शी, सुभाष सदन से केसर, निखिल, टैगोर सदन से प्रांजल जैन और भूमि ने भाग लिया। हेल्थ इंज वेल्थ इंपाटेंस ऑफ बुक्स और स्कूल लाइफ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। यशवी, अक्शी और निखिल ने प्रथम, आरुषि, द्वितीय और प्रांजल जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में हेड मिस्ट्रेस रंजन त्यागी, सीनियर कॉर्डिनेटर साकेत कुमार रहे। संचालन आराधना मिश्रा ने किया। प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।