दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर मंथन किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों के राशन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। नगर पंचायत दोघट, टीकरी, छपरौली, टटीरी, अमीनगर सराय, नगर पालिका बड़ौत, बागपत व खेकड़ा में पूर्व सैनिकों के राशन कार्ड बनाए जाए। इन सभी मांगों को लेकर जल्दी ही एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगी। इसकी अध्यक्षता करतार सिंह ने की। संचालन मास्टर महेंद्र सिंह ने किया। बैठक रणधीर सिंह के आवास पर हुई। इसमें जिला सचिव भीम सिंह, बिनौली ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल राठी, रामपाल सिंह राणा, ओम सिंह, पीतम सिंह, चरण सिंह, श्रीनिवास, देवेंद्र शर्मा, सतपाल सिंह, रामपाल टीकरी, जगत सिंह, रामपाल सिंह, राजपाल सिंह, भोपाल सिंह आदि रहे।