बागपत। शेरपुर लुहारा गांव निवासी मनोज पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल ने एसडीएम को बताया कि गांव के अजितनाथ जैन इंटर कॉलेज में उसकी मां हुकमो देवी 35 साल तक सफाई कर्मी पद पर सेवारत रही। 2015 में वह सेवानिवृत्त हो गई। कॉलेज में सफाई के लिए प्रधानाचार्य ने फिर से उसकी मां को ही रख लिया था, लेकिन आज तक उन्हें कोई भुगतान नहीं दिया। भुगतान दिलाने और पद पर नियुक्ति की मांग रखी गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।