बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल में बुधवार को आयोजित समारोह में ढिकौली के इंटर कॉलेज मेें हुई वॉलीबाल चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। ओपी शर्मा ने बताया कि 22 से 23 सितंबर तक ढिकौली के एमजीएम इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के तत्वावाधान में वॉलीबाल चैंपियनशिप चली। इसमें स्कूल के कक्षा 11 के छात्र अभय तोमर ने प्रदर्शन किया और सबसे अधिक प्वाइंट लेकर टीम को जीत दिलाई । अभय तोमर का स्कूल पहुंचने पर स्वागत कर ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कोच रविंद्र पंवार, अजय राणा, शबाना, मीनाक्षी, आशुतोष, विक्की, राबिन, विकास आदि रहे।