फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने दिखाया टाट का पर्दा तो हरकत में आया सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रशासन के परिषदीय स्कूलों को चमकाने के दावों के बीच अमर उजाला ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहर नगर के शौचालयों पर लगे टाट के पर्दे को दिखाया तो सिस्टम की नींद टूट गई थी। तत्कालीन बीएसए चंद्रकेश यादव ने प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा । ग्राम प्रधान कमलेश देवी ने तुरंत ही यहां दरवाजों के निर्माण कराया। अमर उजाला ने 24 अगस्त के अंक में सरकारी स्कूलों की हकीकत खोलती रिपोर्ट प्रकाशित की । जिला मुख्यालय से सटे गौरीपुर जवाहर नगर स्कूल की छात्राओं ने शौचालय पर टाट का पर्दा लगाया। इसके बाद शौचालय का प्रयोग किया। जबकि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर स्कूलों को चमकाने का दावा कई बार किया । अभिभावकों ने बताया था कि शौचालय पर दरवाजे नहीं होने के चलते स्कूल में पढ़ने वाले छात्राओं ने खुद ही बोरे लेकर पर्दा बनाया। इसके बाद उसे शौचालय पर लगाया। अमर उजाला ने मुद्दा उठाया तो सिस्टम जागा और अगले ही दिन यहां पर दरवाजा लगवा दिया। यही नहीं अन्य स्कूलों की जांच के आदेश और तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें