गंदगी को लेकर नगरवासियों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत। गंदगी के विरोध मेें बुधवार को मोहन नगर कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
लोगों का कहना था कि कालोनी में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। जिस कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। कूडे़ से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि विभागीय अफसरों से कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने फैली गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका जतायी। साथ ही जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। आक्रोश जताने वालों मेें संजीव, अशोक, प्रवीण, राजपाल, हरेंद्र, पंकज, जयसिंह, भोपाल, महेंद्र, सोहनवीर शामिल रहे।