बागपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेकड़ा के आईटीआई के छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि ड्राफ्ट्समैन मेकेनिकल के छात्र हैं। इसमें दो वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सभी के चार सेमेस्टर में सोलिड वर्क नहीं सिखाया। सोमवार को जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा में सोलिड वर्क का एग्जाम था। इस विषय पर कोई भी कार्य नहीं करने पर ओएमआर शीट पर कोई कार्य नहीं किया। जिस वजह से उसे खाली छोड़ आए है। विद्यार्थियों ने डीएम से एग्जाम की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इसमें नितिन, रियाजूद्दीन, विनीत, अनसार, जोनी, मोनू, मनीष कुमार, गौतम तोमर, यश कुमार, दीपक सैनी, अरूण कुमार, नाजिम अल्वी, रवि कुमार, रविकांत यादव, राजीव, आसकीन मौजूद रहे।