फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज, किशनपुर बराल में प्रबंध समिति के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म दाखिल किए।
चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रभात तोमर और मुकेश कुमार ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए यतेंद्र कुमार को निर्विरोध चुना गया। प्रबंधक पद के लिए कर्ण सिंह, राजेंद्र सिंह, सतेंद्र ने नामांकन किया। उप प्रबंधक पद के लिए देवेंद्र सिंह और अनिरुद्ध कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार और ब्रजवीर ने नामांकन किया। कमेटी सदस्य के सदस्य पद के लिए राज कुमार सिंह, अक्षय कुमार, संजीव कुमार, उदयवीर सिंह, अजय कुमार, बिजेंद्र कुमार, सचिन कुमार को निर्विरोध चुना गया। साधारण सभा के सभापति विक्रम सिंह, उप सभा पति जयवीर का निर्विरोध चयन हुए। मंत्री पद पर कृष्णपाल और विवेक कुमार के बीच चुनाव होगा। 16 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 जुलाई को नाम वापसी और 19 जुलाई को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 29 जुलाई को चुनाव होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से पर्यवेक्षक हुकम सिंह, प्रधानाचार्य देवी प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें