फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में यज्ञ, पीटी और योगाभ्यास कराया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के तत्वावधान में जनता वैदिक माडर्न स्कूल में शिविर के छठे दिन यज्ञ, पीटी और योगाभ्यास कराया। बुधवार को बेटियों को सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, जूडो कराटे, डंबल, लेजियम, लाठी, योग, प्राणायाम, पिरामिड और तलवार का अभ्यास कराया । योग दिवस की पूर्व संध्या पर जिला आर्य प्रतिनिधि ने तहसील से वीरांगनाओं ने कुरीति उन्मूलन शोभायात्रा निकाली, इसमें बेटियों ने योग दिवस पर जागरूकता फैलाने का काम किया। इसमें शराब बंदी, मांसाहार, दहेज हत्या, मृत्यु भोग, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के मुद्दों पर जागरूकता पैदा की। इसमें रवि शास्त्री, रामपाल सिंह, रिपुदमन, यशपाल, राजेंद्र आर्य, कपिल, विनोद, धर्मवीर, श्रीपाल, सत्यपाल पथौलिया, योगेंद्र, विनय उमेद, वीरपाल, सुमेदा आर्य, राजपाल आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें