दोघट (बागपत)। क्षेत्र के गांव भड़ल स्थित देव पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। स्कूल के प्रबंधक मास्टर राजपाल सिंह राणा ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। कक्षा 10 की छात्रा अविका राणा ने 92.6 प्रतिशत, पूजा राणा ने 86.5 प्रतिशत, छात्र प्रियंक शर्मा ने 84.2 प्रतिशत, भारती डबास ने 83 प्रतिशत, आर्यदीप ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंधक राजपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य करूणा सिंह ने संयुक्त रूप से मेधावियों को ट्राफी देकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान मैनेजर राजीव राणा, हर्ष पंवार, अनुराधा शर्मा, योगेंद्र शर्मा, विवेक तोमर आदि उपस्थित रहे।