फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा पुल हटवाने को लेकर महिलाओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्चा पुल हटवाने के लिए महिलाओं ने दिया धरना
विज्ञापन

बागपत। निवाड़ा पुलिस चौकी के पास यमुना नदी में कच्चा पुल हटवाने की मांग को लेकर महिलाएं रास्ते में धरने पर बैठ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को हटाकर घर भेजा। महिलाओं का कहना था कि निवाड़ा पुलिस चौकी के पास यमुना नदी में चार माह पहले स्टार्टर निकालने के लिए कच्चा पुल बनाया गया था। लेकिन इसे अभी तक नहीं हटाया गया है। इसी पुल के पास रेत खनन का पट्टा है। इस कच्चे पुल से रेत लदे वाहन गुजरते हैं, जिससे उन्हें नुकसान होता है। महिलाओं ने कहा कि जब तक कच्चा पुल नहीं हटवाया जाता, तब तक वे धरने से नहीं हटेंगी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बल प्रयोग कर महिलाओं को धरने से हटाकर उनके घर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महिलाएं अनैतिक रूप से खनन ठेकेदार पर दबाव बना रही है। इन महिलाओं के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें