फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों की देखभाल के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों के साथ परिजनों की बेरुखी की बढ़ती घटनाओं को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने गंभीरता से लिया है। शिकायत के बाद दो अभिभावकों को बुलाकर देखभाल करने की हिदायत की। विगत दिनों समिति को शिकायत मिली की कि कोर्ट रोड निवासी एक दंपति अपनी सात साल की बच्ची की देखभाल में लापरवाही बरत रहे हैं। महिला हेल्प लाइन की सुगम कर्ता खुशनसीब, रीता यादव और रश्मि ने कोर्ट रोड से बच्ची को बरामद किया। बच्ची और उसके माता-पिता को न्यायपीठ के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा के सामने पेश किया। न्यायपीठ ने अभिभावकों को बच्ची की देखभाल करने के निर्देश दिए। खेकड़ा की एक दंपति को अपने बच्ची की ठीक देखभाल करने की हिदायत दी। तहसील के आसपास लावारिस हालत में घूमने वाले बच्चे का भी संरक्षण करने के निर्देश डीपीओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें